23 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई |
जिसमें निफ्टी 24,450 से नीचे बंद हुआ।
सेंसेक्स 138.74 अंक गिरकर 80,081.98 पर और निफ्टी 36.60 अंक गिरकर 24,435.50 पर बंद हुआ।
कुल 2117 शेयरों में तेजी और 1647 में गिरावट आई।
निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा जैसे शेयरों में बढ़त देखी गई |
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 0.5% और 1% की तेजी रही।
विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर तिमाही नतीजों और एफआईआई बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा है।
मिड और स्मॉल कैप में बारगेन हंटिंग जारी है, लेकिन इसकी स्थिरता अनिश्चित है।
आईटी सेक्टर में 2% उछाल देखा गया, जबकि पावर और फार्मा में गिरावट आई।